तक्षक कालसर्प दोष भी कालसर्प दोष के बारह प्रकारो मे से एक प्रकार है तो आइये अब हम इस लेख के माध्यम से तक्षक कालसर्प दोष के बारे मे सम्पूर्ण रूप से जानकारी प्रदान करेंगे और इसके बारे मे जानेंगे की तक्षक कालसर्प दोष क्या है? इसके लक्षण क्या है? और इसके निवारण के उपाय क्या-क्या है? लेकिन उससे पहले हम यह जान लेते है की कालसर्प दोष क्या है?
कालसर्प दोष क्या होता है?
अगर जातक की कुंडली मे सारे ग्रह राहू ओर केतू के बीच मे होते है तब जातक की कुंडली मे कालसर्प दोष बनता है। कालसर्प दोष एक ऐसा योग है जो किसी व्यक्ति के पूर्व जन्म मे किए गए किसी घोर अपराध या किसी प्रकार के श्राप फलस्वरूप उस व्यक्ति की कुंडली मे परिलक्षित होता है।
तक्षक कालसर्प दोष क्या है?
जब जातक की कुंडली मे राहू सप्तम घर मे व केतू लग्न मे उपस्थित हो, और बाकी के सारे ग्रह इनके बीच मे हो तब जाकर जातक की कुंडली मे तक्षक कालसर्प दोष योग बनता है।
इस दोष के जातक को इस दोष की जाँच किसी ज्योतिष विद्या मे पारंगत पंडित जी से ही करवानी चाहिए, क्योकि सप्तम और लग्न के ग्रह सबसे महत्वपूर्ण माने जाते है, इन घरों की महत्ता ज्योतिष शास्त्र में किसी से छिपी नहीं है। तक्षक काल सर्प योग में जातक को अपने जीवन में लगभग सभी दिशाओं से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है |
तक्षक कालसर्प दोष के लक्षण
वैसे तो तक्षक कालसर्प दोष के कई सारे लक्षण है, लेकिन इनमे से कुछ मुख्य इस प्रकार है, जो की आप अपने जीवन मे अनुभव कर सकते है और आप जान सकते है की यह दोष आप की कुंडली मे है की नहीं।
- तक्षक कालसर्प दोष के जातक को अपनी लतों व आदतों के कारण संपत्ति गवानी पड़ सकती है।
- इस दोष के जातको के विवाह मे देरी हो सकती है।
- अपने जीवन साथी के साथ हमेशा अन बन बनी रहती है इसी वजह से वैवाहिक जीवन कष्टकारी बना रहता है।
- इन जातको को साझेदारी वाले कारोबार मे हानि हो सकती है।
तक्षक कालसर्प दोष के उपाय
अगर आप की कुंडली मे भी तक्षक कालसर्प दोष है, तो इसके दुष्प्रभाव को कम करने के लिए आप निम्न उपायो को अपना सकते है-
- इस दोष के जातक को महामृत्युंजय मंत्र का नियमित जाप करना चाहिए।
- जातक को अपने पूजा स्थल पर काल सर्प दोष निवारण यंत्र की प्राण प्रतिष्ठा करनी चाहिए, और रोज इनकी पूजा करनी चाहिए।
- नाग पंचमी के दिन विधिवत रूप से नाग देवता की पूजा अर्चना करे।
- नाग नागिन के जोड़े की पूजा करे।
- शुभ मुहूर्त मे बहते हुए जल मे तीन बार कोयला प्रवाहित करे।
- हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ करे।
तक्षक कालसर्प दोष के जातको को इन चीजों से सावधानी राखनी चाहिए
तक्षक कालसर्प दोष के जातको को निम्न चीजों से सावधानी रखनी चाहिए-
- इस दोष के जातको को बीड़ी, सिगरेट व मदिरा का सेवन नही करना चाहिए।
- पुरानी चीजों को धारण न करे।
- कारोबार मे साझेदारी न करे और स्वतंत्र ही व्यवसाय करे।
- तक्षक काल सर्प दोष के जातको को अपने ससुराल पक्ष से ज्यादा करीबी संबंध नहीं रखने चाहिए।
तक्षक काल सर्प दोष का निवारण
तक्षक कालसर्प दोष से निवारण पाने के लिए सबसे सरल उपाय है की आप जल्द से जल्द कालसर्प दोष निवारण पूजा कराये, काल सर्प दोष निवारण पूजा के लिए शिव जी का मंदिर सबसे उचित होता है, आप भी शिव जी के मंदिर मे काल सर्प दोष निवारण पूजा सम्पूर्ण करा कर शिव जी को प्रसन्न कर सकते है और तक्षक काल सर्प दोष से मुक्ति पा सकते है।
तक्षक कालसर्प दोष पूजा कहाँ होती है?
ज्योतिषी के अनुसार तक्षक कालसर्प दोष निवारण पूजा के लिए मध्य प्रदेश मे स्थित उज्जैन एवं महाराष्ट्र मे स्थित नासिक को सर्वश्रेष्ठ स्थान बताया गया है। यहाँ पर पूजा कराने से तक्षक कालसर्प दोष के दुष्प्रभाव से जल्द ही मुक्ति मिल जाती है।
तक्षक काल सर्प दोष निवारण पूजा कैसे कराये?
अगर आप उज्जैन मे कालसर्प दोष पूजा करवाना चाहते है, तो कांता गुरु जी से संपर्क कर सकते है, और तक्षक कालसर्प दोष और इसके निवारण के बारे मे काफी अच्छे तरीके से जान सकते है।
पंडित जी वैदिक अनुष्ठानों में आचार्य की उपाधि से विभूषित है एवं सभी प्रकार के दोष एवं बाधाओ के निवारण के कार्यो को करते हुए १५ वर्षो से भी ज्यादा समय हो गया है।
तक्षक कालसर्प दोष पूजा करवाने के लिए नीचे दी गयी बटन पर क्लिक करके अभी पंडित जी से बात करे।